वसंतोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो: राज्यपाल

Spread the love

वसंतोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो: राज्यपाल

वसंतोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो: राज्यपाल
वसंतोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो: राज्यपाल

देहरादून। राजभवन देहरादून में हर वर्ष आयोजित होने वाला वसंतोत्सव इस वर्ष दिनांक 07 से 09 मार्च को आयोजित किया जाएगा। बुधवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। राज्यपाल ने कहा कि इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और इसके प्रचार-प्रसार को व्यापक किया जाए, ताकि प्रदेश के पुष्प उत्पादकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को इससे अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने वसंतोत्सव के माध्यम से फूल उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखण्ड के सगंध पौधों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया। राज्यपाल ने आयोजन के दौरान फीडबैक सिस्टम लागू करने पर जोर दिया, जिससे लोगों के सुझाव प्राप्त कर इस आयोजन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वसंतोत्सव-2025 की सभी व्यवस्थाएं समयब( रूप से पूरी की जाएं। बैठक में अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि पुष्प प्रदर्शनी में 15 विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिनमें 162 पुरस्कार दिए जाएंगे। वसंतोत्सव में आईटीबीपी, आईएमए, पीएसी, और होमगार्ड द्वारा आकर्षक बैंड के माध्यम से प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वसंतोत्सव में पहली बार लिलियम प्रदर्शनी को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है, जिसके लिए तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं हर वर्ष की भांति वेजिटेबल गार्डनिंग, बोनसाई गार्डनिंग, हाइड्रोपोनिक खेती, टेरेरियम और शहद प्रसंस्करण से संबंधित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेगी। व्यावसायिक, निजी पुष्प उत्पादकों सहित विभिन्न सरकारी उद्यानों की पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता, पुष्प आधारित रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। पुष्प प्रदर्शनी, प्रतियोगिता हेतु विभिन्न श्रेणियों की कई प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं, जिनमें कट फ्लावर, पाॅटेड प्लांट अरेंजमेंट, लूज फ्लावर अरेंजमेंट, हैंगिंग पाॅट्स जैसी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ ‘आॅन द स्पाॅट फोटोग्राफी’ भी आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *