
काशीपुर। मृदुभाषी वरिष्ठ पत्रकार कुंदन शाह का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। वृहस्पतिवार रात उनका शरीर कमरे में लगे पंखे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभय सिंह, सीओ वन्दना वर्मा, कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक कुंदन शाह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
कुंदन शाह अमर उजाला समूह के साथ लगभग पिछले दो दशक से काशीपुर में बतौर पत्रकार जुड़े हुए थे। आज दोपहर उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया। तदुपरांत शवयात्रा श्मशानघाट पहुंची, जहां शव का अंतिम संस्कार किया गया। वरिष्ठ पत्रकार कुन्दन शाह के आकस्मिक निधन से काशीपुर सहित आसपास के क्षेत्र के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। काशीपुर मीडिया सेंटर से जुड़े पत्रकारों समेत अन्य मीडिया कर्मियों ने श्री शाह के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उधर जनजीवन उत्थान समिति की एक शोक सभा रतन रोड स्थित श्री जगदीश प्रेरणा भवन के सभागार में संपन्न हुई, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार कुंदन शाह को श्र(ांजलि दी गयी। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता व समिति अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा, भास्कर त्यागी एडवोकेट, रहीस एडवोकेट, सैयद आसिफ अली, देवांग मिश्रा एडवोकेट, अमृतपाल एडवोकेट, नवजोत एडवोकेट, मुमताज एडवोकेट, सैय्यद इफरा एडवोकेट आदि मौजूद रहे। वहीं किसान विकास क्लब उत्तराखण्ड व उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन भी शोकसभा आयोजित कर श्री शाह को श्र(ांजलि दी।
