काशीपुर। जसपुर रोड पर लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर एवं केवीआर हाॅस्पिटल के सौजन्य से एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा कैंप शिवभक्त कांवरियों के लिए विगत दिनों लगाया था जिसमें लगभग 2 हजार शिव भक्तों का निःशुल्क दवाईया व मरहम पट्टी कर उपचार किया गया। विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें शिवभक्त कांवरियों ने भोजन ग्रहण किया।
लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर अध्यक्ष अनुराग सोलंकी एवं सचिव गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर का उद्देश्य प्रत्येक जनहित के कार्य सामाजिक कार्य धार्मिक कार्य एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित रहता है। इस बार क्लब की अनूठी पहल पर केबीआर हाॅस्पिटल एवं लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर परिवार द्वारा कैंप एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शिवभक्त कांवरियों को फलाहार भोजन के साथ ही उनके पैरों पर मरहम पट्टी की गई। सचिव गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर समय-समय पर जनहित के कार्य को बढ़-चढ़कर समस्त पदाधिकारी जन करते आए हैं। इस दौरान लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर एवं केवीआर हाॅस्पिटल का स्टाॅफ भी मौजूद रहा, जिसमें अध्यक्ष अनुराग सोलंकी सचिव गौतम मेहरोत्रा, सूर्य प्रताप, उद्देश नरूला, सौरभ शर्मा, नीरज अग्रवाल, मुनीश बिंदल, संदीप सहगल, अभिषेक गोयल, संजय अग्रवाल, अमित गर्ग, अपूर्व मेहरोत्रा, सौैरभ शर्मा एवं लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

дизайн студия бюро услуги дизайнера спб
Нужен трафик и лиды? avigroup.pro/kazan/ SEO-оптимизация, продвижение сайтов и реклама в Яндекс Директ: приводим целевой трафик и заявки. Аудит, семантика, контент, техническое SEO, настройка и ведение рекламы. Работаем на результат — рост лидов, продаж и позиций.