अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा( मुरादाबाद )
कर्नाटक में लाखों रुपए की चोरी के मामले में कर्नाटक पुलिस ने ठाकुरद्वारा क्षेत्र के कई गांव में छापेमारी की । छापेमारी के दौरान स्थानीय कोतवाली पुलिस की मदद से कर्नाटक पुलिस ने स्कॉर्पियो कार व उसके चालक को हिरासत में ले लिया है । और अपने साथ ले गयो ।
कर्नाटक के जिला हुगली के थाना विद्या नगर क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व लाखों रुपए की चोरी हुई थी इस संबंध में वह मुकदमा दर्ज है कर्नाटक पुलिस को इस चोरी में ठाकुरद्वारा क्षेत्र के कुछ लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है इसके आधार पर कर्नाटक पुलिस ने ठाकुरद्वारा पुलिस की मदद से क्षेत्र के गांव कमालपुर खालसा शरीफ नगर आदि आने के गांव में छापेमारी की छापेमारी के दौरान शरीफ नगर से एक स्कॉर्पियो कार बरामद की और उसके चालक गांव कमालपुर ई खालसा निवासी को हिरासत में ले लिया । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय भगवान सिंह ने बताया कि कर्नाटक पुलिस अपने क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में आई थी स्कॉर्पियो और एक व्यक्ति को अपने साथ ले गई है क्षेत्र के अपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा बाहर जाकर लूट चोरी और डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है पिछले दिनों अयोध्या पुलिस ने खेती के मामले क्षेत्र के गांव लेदा कमाल पुरी गांव के कई लोगों को अपने साथ पकड़ कर ले गई थी ।
