
काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा आयोजित सामूहिक अंगदान शपथ कार्यक्रम में रोटरी क्लब से जुड़ी काशीपुर की विभिन्न हस्तियों व उनके परिजनों ने अपने अंगों को दान करने का संकल्प लिया।
आज रोटरी भवन में आयोजित इस कार्यकम में 16 रोटेरियन और उनके परिवार के सदस्यों ने अपने अंगों को दान करने का संकल्प लिया। सभी दानदाताओं को आरआईडी 3110 के जिला गवर्नर पवन अग्रवाल ने शपथ दिलाई। सदस्यों द्वारा अंगदान के लिए ऑनलाइन फॉर्म ;एनओटीटीओ वेबसाइट पर उपलब्धद्ध भी भरे गए। इस दौरान डीजी रो. पवन अग्रवाल, रोटरी जिले की प्रथम महिला रो. प्राची अग्रवाल, रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर के अध्यक्ष राजीव खरबंदा, सचिव, उदित अग्रवाल, पीडीजी देवेंद्र कुमार अग्रवाल, राज मेहरोत्रा, सीडीएस ;एडमिनद्ध डॉ. बीएम गोयल, डॉ. ए.के. गोयल, डीआर केके अग्रवाल, तनुज अग्रवाल, मुक्ता सिंह, पुनीत सिंघल, संजय अग्रवाल, हरीश अरोड़ा, मुकेश रावल के साथ ही परिजन श्रीमती विमल अग्रवाल ने अंगदान करने का संकल्प लिया।
