रेलवे स्टेशन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

काशीपुर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान काशीपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सघन चेकिंग की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर भीड़-भाड़ को देखते हुए बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की सहायता से पुलिस एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन में संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति आदि की चेकिंग की गई। भीड़ बढ़ने पर यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। लावारिस वस्तुओं को न छूने और इस संबंध में पुलिस को सूचित करने की अपील यात्रियों से की गई। साथ ही किसी भी तरह का ज्वलनशील सामान न ले जाने की अपील विशेषतौर पर यात्रियों से की गई।
