काशीपुर। रम्पुरा निवासी भीम सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 16 मार्च की रात करीब 9 बजे वह एक दुकान से सामान लेने जा रहा था कि रास्ते में गांव के ही मंगत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह व उसके तीन चार साथियों ने उसे घेर लिया तथा अकारण मारपीट व गालीगलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
