राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह को ऐतिहासिक बनाना सबकी जिम्मेदारी: रेखा आर्या

हल्द्वानी। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समापन समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस समारोह को ऐतिहासिक बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। पदक तालिका में उत्तराखंड सातवें स्थान पर है। समापन समारोह में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाले समापन समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया। समापन कार्यक्रम भी भव्य एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो, इस लिए सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। यहां आने वाले मेहमानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। प्रदेश के विभिन्न जिले से खेल प्रेमी, महानुभाव राष्ट्रीय खेलों के लिए आ रहे हैं। उनके रात्रि में ठहरने की उचित व्यवस्था की जाए। बैठक में डीआईजी डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, निदेशक खेल प्रशांत आर्य, एसएसपी पीएन मीणा, सीडीओ अशोक कुमार पांडेय, एडीएम पीआर चैहान समेत इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

sageoutlet – Very neat interface, made finding items effortless.