काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शीतकालीन अवकाश रद्द कर दिये गये हैं। निदेशालय ने इस बाबत आदेश जारी किया है। अब सर्दियों के दौरान भी काॅलेज खुला रहेगा। बताया जा रहा है कि मोबाइल व टैबलेट वितरण सहित अन्य कार्यो को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हर वर्ष सर्दियों के दौरान काॅलेजों में छुट्टी रहा करती थीं। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए शीतकालीन अवकाश करने का प्रावधान है। इस बार भी शीतकालीन अवकाश होना था। काॅलेज प्रबंधन 11 जनवरी से अवकाश घोषित करने की सोच रहा था। प्राचार्य डा. चन्द्रराम ने बताया कि इस बार शीतकालीन अवकाश को निदेशालय की ओर से रद्द कर दिया गया है।

Сопровождение ВЭД деятельности обеспечивает уверенность в каждой поставке: Сопровождение ВЭД