Aaj Ki Kiran

राधेहरि औषधालय में शरद पूर्णिमा दिन खीर वितरण को लेकर हुई बैठक

Spread the love



काशीपुर। मुख्य बाजार स्थित श्रीराधेहरि सत्संग आयुर्वेदिक धर्मार्थ औषधालय की कारिकारणी अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शरद पूर्णिमा के दिन औषधियुक्त खीर वितरण की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान औषधालय के मंत्री संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट ने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात्रि को चंद्रमा की किरणों के बीच औषधालय में तैयार खीर को खाने के लिए उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से लोग आते हैं। इसकी तैयारियों को लेकर समितियों का गठन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि औषधियुक्त खीर प्राप्त करने के लिए पंजीकरण का कार्य 20 सितंबर से शुरू हो जाएगा। उधर औषधालय के बैद्य राकेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सोलह कलाओं से परिपूर्ण चंद्रमा की दूधिया किरणों की रोशनी में रखी खीर में औषधालय में तैयार औषधि को मिलाकर खीर खिलाने का क्रम जारी रहता है। ये खीर गला रोग, खांसी, फेफड़ों समेत श्वांस रोगियों के लिए रामवाण औषधि है। इससे पूर्व बैठक में विगत कार्यवाही पढने के साथ साथ औषधालय की उन्नति के लिए विचार विमर्श किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष एसपी गुप्ता जेपी अग्रवाल डॉ. संजीव गुप्ता उपमंत्री कौशलेश गुप्ता जयनंदन शर्मा अनिल कुमार सिंह समेत पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *