राज्य स्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में डा. मानस साहदृपवन गुप्ता की जोड़ी ने जीता स्वर्ण

रामनगर। हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में रामनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के 40़ युगल वर्ग में डा. मानस साह और पवन गुप्ता की जोड़ी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही इस जोड़ी का चयन राष्ट्रीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता मार्च माह में गोवा के मनोहर पर्रिकर इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम में आयोजित होगी, जहां दोनों खिलाड़ी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कोच डी.के. सेन, जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल निर्मला तिवारी, पूर्व सहायक निदेशक खेल सुरेश पांडे और उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के सचिव बी.एस. मनकोटी ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
