रुद्रपुर। रविंद्र सिंह परिहार ने अंतरमहाविद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता रुद्रपुर में स्वर्ण पदक जीता जिसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। इससे पहले वह सोबन सिंह जीना विवि की ओर से अल्मोड़ा में स्वर्ण और रजत पदक जीत चुके हैं।
राजकीय डिग्री कालेज टनकपुर में अध्ययनरत रविन्द्र सिंह ने रुद्रपुर में आयोजित अंतर महाविद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. पंकज उप्रेती ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में रविन्द्र ने 54 किलो भार वर्ग में हिस्सा लिया और लगातार जीत दर्ज करते हुए रविंद्र यहां भी दम दिखाते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर नेशनल टीम में जगह बनाई है। रविन्द्र को बाक्सिंग के प्रसिद्ध खिलाड़ी मुखर्जी निर्वाण ने पदक देकर सम्मानित किया गया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. उप्रेती ने कहा लगातार युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा जल्द टनकपुर में भी प्रतियोगिता किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Please let me know if you’re looking for a article author for your site. You have some really good articles and I feel I would be a good asset. If you ever want to take some of the load off, I’d really like to write some articles for your blog in exchange for a link back to mine. Please shoot me an email if interested. Cheers!
viagraonline