Aaj Ki Kiran

यातायात पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान

Spread the love

यातायात पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान

यातायात पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान
यातायात पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान

काशीपुर। भारत में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। इसका मुख्य कारण लापरवाही व जागरूकता की कमी है। सड़क हादसों को कम करने और लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करने के लिए गत दिवस काशीपुर में एक माह के लिए ट्रैफिक पुलिस व सीपीयू टीम द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया, जो आगामी 14 फरवरी तक चलेगा।
इस अभियान में हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, तेज रफ्तार से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर दिया जा रहा है, ताकि जीवन और आजीविका की रक्षा हो सके। अभियान के तहत जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय व सतर्कता के साथ दुघटनाओं के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। आज दूसरे दिन ट्रैफिक पुलिस व सीपीयू टीम ने टांडा तिराहे पर सुरक्षित यातायात हेतु जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीएसआई अरुण कुमार, टीएसआई रमेश कुमार, सीपीयू सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह, सुरेश रावत, हेम सुयाल, हेड कां. लक्ष्मण सिंह और गिरधर सिंह समेत ट्रैफिक पुलिस व सीपीयू पुलिस की पूरी टीम मौजूद रही।