मेयर व नगर आयुक्त ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत वेंडरों के स्टाॅल पर लगाए स्वनिधि बोर्ड

काशीपुर। महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने नगर निगम काशीपुर द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जीजीआईसी के सामने रेहड़ी, पटरी और फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लाभार्थी वेंडरों के ठेलों एवं रेहड़ियों पर स्वनिधि बोर्ड लगाए गए।
इस दौरान महापौर व नगर आयुक्त ने योजना के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडरों को सम्मानित भी किया तथा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। महापौर श्री बाली ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत सड़क किनारे, फुटपाथ एवं रेहड़ी-ठेला लगाकर आजीविका चलाने वाले पात्र वेंडरों को आसान किस्तों पर 50 हजार तक का )ण उपलब्ध कराया जाता है। यह योजना छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। योजना के तहत प्रथम चरण में 10 हजार द्वितीय चरण में 20 हजार तथा समय पर )ण चुकाने वाले पात्र लाभार्थियों को तृतीय चरण में 50 हजार रूपये तक का )ण प्रदान किया जाता है। मंगलवार शाम को सात वेंडरों के ढेलों पर स्वनिधि बोर्ड लगाए गए जिनमें सुमित कुमार, उदित कुमार, दानिश, संतोष, विपिन, सौरभ और विजेंद्र हंै। इस अवसर पर स्ट्रीट वेंडर कल्याण फाउंडेशन काशीपुर के अध्यक्ष भारत परासर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव दिनेश कुमार, महासचिव दानिश, प्रचार मंत्री संजय यादव, संगठन मंत्री दीपक, सुशांत, नवीन, भाव्या पांडे, चैधरी समरपाल सिंह, शिव अवतार गुप्ता, राजीव परनामी, ईश्वर चंद्र गुप्ता, ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजीव अरोरा बच्चू, ललित कुमार बाली, मोहम्मद जफर, मुकेश पाहवा, अनुज मेहरोत्र,ा हरिओम अरोड़ा, समीर चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
