मेयर व नगर आयुक्त ने किया डस्टबिन वितरण अभियान का शुभारंभ

काशीपुर। नगर निगम परिसर में माहापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट द्वारा घर-घर डस्टबिन वितरण अभियान का शुभारंभ करते हुए डस्टबिन वितरण वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविंदर सिंह बिष्ट ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक घर एवं किरायेदार को 2 डस्टबिन ;गीला एवं सूखा कूड़ा हेतुद्ध उपलब्ध कराएं जाएगें। डस्टबिन वितरण कार्यक्रम आज वार्ड संख्या एक से शुरू हुआ और प्रतिदिन 1-2 वार्डों में घर-घर जाकर लगभग 80,000 डस्टबिन का वितरण किया जाएगा, ताकि स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा पृथक्करण युक्त काशीपुर के निर्माण में सभी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। माहापौर बाली ने कहा कि नगर निगम, काशीपुर को काशी की तरह सजाने और साफ स्वच्छ एवं सुंदर काशीपुर बनाने में निरंतर प्रत्यनशील हैं। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, पार्षद दीपा पाठक, अनिता कांबोज, वैशाली गुप्ता, राशिद फारुकी, संजय शर्मा, सतीश कुमार, कुलदीप शर्मा, बीना नेगी, शशांक गोले, सुरेश सैनी, पार्षद पति हनीफ गुड्डू, घनश्याम सैनी, सिटी मिशन मैनेजर मोहम्मद जफर, अवनीश चैहान, ईश्वर चंद्र गुप्ता, चैधरी समरपाल सिंह, राजीव परनामी साहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
