
काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा बाजपुर रोड स्थित होटल में आज सीबीएसई 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेघावी छात्रा-छात्राओं एवं विद्यालय टॉपर को सम्मानित किया। वहीं सम्राट पृथ्वीराज चौहान की फार्मेसी के छात्रा-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी, क्लब अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने सयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। क्लब अध्यक्ष एवं जोन पर्सन सुरेश शर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी आर एस नेगी ने प्रदेश की संयुक्त टॉपर रागिनी दसौनी एवं अम्बिका गौड़, जेसिका कौर समेत सभी मेघावी छात्र-छात्राओं को प्रस्सति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ठा. विपिन चौहान, हरवंश बिष्ट, सतीराम राना, राजेश शर्मा, श्याम मिश्रा, नवल, प्रधनाचार्य अनुज भाटिया, प्रदीप सपरा, प्रतीक गोयल, डॉ. आरएस तिवारी, मनोज मिश्रा, महेश सिंह चौहान, गोपाल सिंह चौहान समेत अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं लायंस क्लब काशीपुर सिटी के एड. शैलेन्द्र मिश्रा, स्वतंत्र कुमार मिश्रा, हरिओम तोमर, समरपाल सिंह, सतविन्दर सिंह, महेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
