मुख्य बाजार में शांति भंग करते 6 गिरफ्तार

काशीपुर। मुख्य बाजार लड़ झगड़ कर हुड़दंग काट रहे 6 व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा आपराधिक/असामाजिक तत्वों के विरु( कार्यवाही करते हुए काशीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा वृहस्पतिवार को मुख्य बाजार में लड़ झगड़ कर अफरातफरी का माहौल पैदा कर शांति भंग करने वाले 6 व्यक्तियों ग्राम गांधीनगर, ढकिया नंबर-1 कुंडेश्वरी निवासी गगनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, सुखविंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, कोमल सिंह पुत्र प्रेम सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्र बलकार सिंह, लवप्रीत पुत्र कुलदीप तथा हरदीप सिंह को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आज न्यायालय पेश किया जा रहा है।
