मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं
एवरेस्ट विजेता मोहन सिंह राणा तथा आईटीबीपी के एवरेस्ट विजेता टीला सेन को किया सम्मानित

खटीमा, 01 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को खटीमा में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर थारू जनजाति समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के एवरेस्ट विजेता मोहन सिंह राणा तथा आईटीबीपी के एवरेस्ट विजेता टीला सेन को सम्मानित करते हुए कहा कि दोनों ने न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का नाम गौरवान्वित किया है।
