Aaj Ki Kiran

मुख्यमंत्री धामी आज काशीपुर में

Spread the love


काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 15 मई को यहां बाजपुर रोड पर होटल गौतमी हाइट्स के निकट काशीपुर भाजपा जिला कार्यालय निर्माण हेतु भूमि पूजन करेंगे। जानकारी दी गई है कि काशीपुर भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन मुख्यमंत्री द्वारा प्रातः साढे़ नौ बजे किया जायेगा। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, संगठन महामंत्री अजेय समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। भूमि पूजन के साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा चार विधानसभा क्षेत्रों गदरपुर, बाजपुर, जसपुर व काशीपुर में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किये जाने की भी सूचना है। मुख्यमंत्री के काशीपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *