Aaj Ki Kiran

मानव सेवा की मिसाल पेश की: प्रेम मदान की आंखों से दो लोगों को मिलेगी रोशनी,

Spread the love

मानव सेवा की मिसाल पेश की: प्रेम मदान की आंखों से दो लोगों को मिलेगी रोशनी

मानव सेवा की मिसाल पेश की: प्रेम मदान की आंखों से दो लोगों को मिलेगी रोशनी
मानव सेवा की मिसाल पेश की: प्रेम मदान की आंखों से दो लोगों को मिलेगी रोशनी

रुद्रपुर। गदरपुर निवासी प्रेम मदान के देहावसान के पश्चात उनके नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में उजाला आएगा। मृत्योपरांत भी मदान की आंखें अब किसी और की दुनिया रोशन करेंगी। प्रेम मदान के ब्रह्मलीन होने की सूचना मिलने पर सोचो डिफरेंट संस्था के संदीप चावला व विकास भूसरी ने परिवार से संपर्क कर नेत्रदान का अनुरोध किया। मदान के पुत्र गौरव मदान ने तत्काल सहमति देकर मानव सेवा की मिसाल पेश की। महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एसके मित्तल की उपस्थिति में सीआर मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डा. एलएम उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत ने सभी आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी कर नेत्रदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। साथ ही सोचो डिफरेंट संस्था, भारत विकास परिषद व अन्य स्वयंसेवी संगठनों के इस महती कार्य में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। यह नेत्रदान न केवल दो जरूरतमंदों को नई दृष्टि देगा, साथ ही समाज को नेत्रदान जैसे पुण्य कार्य के प्रति जागरूक करने का भी कार्य करेगा।