काशीपुर। मां मंसा देवी मंदिर के प्रांगण में श्री गणेश महाराज की प्रतिमा की स्थापना कल 31 मई को की जायेगी। मुख्य यजमान श्रीमती सरोज अरोरा पत्नी स्व. वासुदेव अरोरा, शीतल एवं हिमांशु अरोरा, दीक्षा एवं लवीश अरोरा होंगे। स्थापना से पहले प्रातः साढ़े सात बजे पूजा आरंभ होगी तथा 9 बजे से नगर परिक्रमा की जायेगी। 1 जून को प्रतिमा की स्थापना प्रातः 11 बजे की जायेगी तथा दोपहर 1 बजे से प्रसाद वितरण एवं भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। आयोजकों ने नगर की जनता से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। यह जानकारी हिमांशु अरोरा अध्यक्ष मां मंसा देवी समिति ने प्रेस को दी।