मां बाल सुंदरी एवं मोटेश्वर महादेव मंदिर पर हुए भण्डारे, महापौर ने किया प्रतिभाग

काशीपुर। मां बाल सुंदरी एवं मोटेश्वर महादेव मंदिर पर हुए भंडारों में शामिल होकर महापौर दीपक बाली ने भगवान मोटेश्वर महादेव शिवलिंग पर जलाभिषेक कर माथा टेका और पूजा अर्चना के बाद भंडारों में आए शिव भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
उल्लेखनीय है कि भू व्यवसायी स्वर्गीय बाबूराम प्रतिवर्ष शिव भक्तों की सेवार्थ भंडारा कराते थे। उनकी उस परंपरा को उनके पुत्रों पूर्व ग्राम प्रधान आनंद कुमार एडवोकेट एवं पार्षद अनिल कुमार ने जारी रखा है और उन्होंने आज मां बाल सुंदरी मंदिर पर विशाल भंडारा कराया। उधर मोटेश्वर महादेव मंदिर पर आज ही पार्षद शिवांश गोले और उनके पिता कैलाश प्रजापति एडवोकेट ने भी भंडारा कराया। महापौर ने भंडारा आयोजको तथा उसमें पधारे हजारों शिव भक्तों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी और उनके सुखी एवं समृ( जीवन की कामना की। महापौर ने कहा कि सनातन संस्कृति में सावन के पावन महीने का बहुत बड़ा महत्व है। यही कारण है कि आज पूरी देवभूमि शिवमय बनी हुई है और मुख्यमंत्री धामी के कुशल मार्गदर्शन में गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को जा रहे शिव भक्तों की जगह-जगह सेवा की जा रही है। इस अवसर पर राघवेंद्र नागर, विकास अग्निहोत्री, मनोज अग्निहोत्री, संजय चतुर्वेदी, नीटू चैधरी, डाॅ. ज्ञान सिंह सहित सैंकड़ांे शिव भक्त मौजूद रहे।
