मां का डोला चैती मेला पहुंचने के बाद उमड़ी भीड़

काशीपुर। मां बाल सुंदरी देवी का डोला आज तड़के विधि-विधान से चैती मंदिर पहुंच गया। मौहल्ला कानूनगोयान स्थित नगर मंदिर ;पंडा आवासद्ध से बुधवार मध्यरात्रि के उपरांत करीब पौने चार बजे रवाना हुए डोले के दर्शन करने को रातभर हजारों की संख्या में श्र(ालुओं की भारी भीड़ सड़कों पर जमा रही।
बुधवार रात मां बाल सुंदरी देवी का श्रृंगार करने के पश्चात पं. दयाशंकर जोशी ने पंडा परिवार के सदस्यों को पूजा-अर्चना कराई। गुरूवार तड़के करीब पौने चार बजे पंडा विकास अग्निहोत्री नगर मंदिर से देवी की स्वर्ण प्रतिमा लेकर डोले में बैठे और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कड़ी सुरक्षा के बीच नगर के विभिन्न मार्ग से होते हुए करीब साढ़े चार बजे डोला चैती मंदिर पहुंचा। यहां पूजा-अर्चना और आरती के उपरांत देवी मां की प्रतिमा को मंदिर में विराजमान किया गया। इसके बाद प्रसाद चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में श्रृ(ालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उल्लेखनीय है कि चैती मेले का धार्मिक महत्व उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों के समान माना जाता है, यही कारण है कि यहां आने वाले श्र(ालुओं की संख्या हर साल लाखों में पहुंच जाती है।
