Aaj Ki Kiran

महिला ही वह शक्ति है जो समाज का निर्माण करती है: उर्वशी बाली

Spread the love

महिला ही वह शक्ति है जो समाज का निर्माण करती है: उर्वशी बाली

महिला ही वह शक्ति है जो समाज का निर्माण करती है: उर्वशी बाली
महिला ही वह शक्ति है जो समाज का निर्माण करती है: उर्वशी बाली

काशीपुर। महिला दिवस पर डी वाली ग्रुप की डायरेक्टर उर्वशी दत्त बाली ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि हमारे समाज में आज भी महिलाएं बड़े ही संघर्षों से भरा जीवन जी रही है।
उन्होंने कहा कि महिला ही वह शक्ति है जो समाज का निर्माण करती है। वह अपने बच्चों को जैसी परवरिश और संस्कार देती है, वैसा ही भविष्य और वैसा ही समाज तैयार होता है। वह केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं, बल्कि परिवार की भावनात्मक आधारशिला भी है। सुबह घर से काम करके निकलना, कार्यालय में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और अनुशासन से पहचान बनाना और फिर शाम को थके शरीर से घर लौटकर बच्चों की परवरिश, शिक्षा, संस्कार तथा परिवार की देखभाल करना यह संतुलन साधारण नहीं, असाधारण सामर्थ्य का प्रमाण है। हर महिला को अच्छा लगता है कि वह भी कभी निश्चिंत होकर विश्राम करे, परिवार के साथ समय बिताए, सखी सहेलियों से मिले, अपनी पसंद के कार्यक्रम देखे या सुबह थोड़ी देर तक आराम से सोए, परंतु जिम्मेदारियों का बोध उसे आराम से अधिक कर्म की ओर प्रेरित करता है। वह अपने परिवार की रीढ़ बनती है, पति के साथ आर्थिक जिम्मेदारियाँ साझा करती है और घर से निकलकर कार्यस्थल तक, फिर शाम को घर लौटकर पुनः गृहकार्य में जुट जाती है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर उनकी यही कामना है कि महिलाएं जिस धैर्य और समर्पण से अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं, एक दिन दुनिया भी उन्हें वैसा ही सम्मान दे।