Aaj Ki Kiran

महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love



काशीपुर। शादी की बात कहकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार छिंदबाड़ा तहसील वैशाली जिला बलिया उत्तर प्रदेश निवासी महिला ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आदिल पुत्र तौफीक निवासी महुआखेड़ागंज ने शादी करने की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा इस बाबत किसी को बताने पर आदिल व उसके पिता तौफीक ने जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 376/506 आईपीसी के तहत आदिल व तौफीक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना एसआई सुरभि बौड़ाई के सुपुर्द की गयी। एसआई सुरभि बौड़ाई द्वारा आज अभियुक्त आदिल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, एसआई सुरभि बौड़ाई, कांस्टेबल महेन्द्र नयाल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *