https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा आज सायं

Spread the love

महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा आज सायं

महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा आज सायं
महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा आज सायं

काशीपुर। कुमाऊं वैश्य महासभा के तत्वावधान में मंगलवार, 13 अक्टूबर को सायंकाल 5 बजे मौहल्ला किला तिराहा से श्री रामलीला मैदान तक महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
उक्त आयोजन को लेकर रामलीला सभागार में प्रेस वार्ता कर महासभा के संरक्षक योगेश जिंदल ने समाज के प्रति शासन के रवैये पर पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में वैश्य समाज की स्थिति एससी-एसटी वर्ग से भी बदतर हो गई है। समाज के बच्चों को  सरकारी नौकरियों में अवसर प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज संख्या, आर्थिक सामर्थ्य और सामाजिक योगदान के बावजूद संगठित नहीं है, जबकि एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। योगेश जिंदल ने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा केवल एक धार्मिक या सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकता, समानता, परोपकार और नैतिकता का संदेश देने का माध्यम है। उन्होंने समस्त वैश्य समाज से शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच-छह वर्षों में विभिन्न परिस्थितियों के कारण वैश्य समाज अनेक घटकों में बंटा हुआ है। कुमाऊं वैश्य महासभा का उद्देश्य इन सभी घटकों को एक छत के नीचे लाकर संगठन की शक्ति को पहचानना और समाज की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के दौर में पहुंच चुकी है। ऐसे में नई पीढ़ी को आधुनिक तकनीक से परिचित कराने के साथ-साथ उसे सामाजिक जिम्मेदारियों और सेवा के लिए भी प्रेरित करना जरूरी है। प्रेस वार्ता में काशीपुर के चीमा चैराहे का नाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर रखे जाने की मांग का मुद्दा भी उठा। प्रेस वार्ता के दौरान  महासभा अध्यक्ष एम पी गुप्ता, महामंत्री कपिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष केसी बंसल, संयोजक प्रियांशु बंसल, प्रचार मंत्री सौरभ गुप्ता लोहिया, शेष कुमार सितारा, जेपी अग्रवाल आदि भी उपस्थित रहे।