महापौर व नगर आयुक्त ने किया एसटीपी प्लांट विजिट, विद्यार्थियांे ने जाना कैसे साफ होता है पानी

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ के अंतर्गत महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए एसटीपी प्लांट विजिट एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर के स्कूलों के सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत लिटिल स्कॉलर और गुरुकुल विद्यालय, काशीपुर के छात्र-छात्राओं को जल संस्थान/पेयजल विभाग द्वारा संचालित 10 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ;एसटीपीद्ध, धोबीघाट, अली खाँ का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सीवेज ट्रीटमेंट की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महापौर दीपक बाली ने कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण केवल प्रशासन या नगर निगम के प्रयासों से ही संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए आम जनता और विशेष रूप से नई पीढ़ी की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को बताया गया कि किस प्रकार शहर के घरों और नालों से निकलने वाला गंदा पानी एसटीपी प्लांट में लाकर विभिन्न चरणों में शोधन प्रक्रिया से गुजरता है और उसे पुनः उपयोग के योग्य बनाया जाता है। इस दौरान जल निगम की अपर सहायक अभियंता ज्योति रावत, एसएनए शालिनी नेगी, सफाई निरीक्षक मनोज कुमार बिष्ट, पार्षद अब्दुल कादिर, सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, सादिक हुसैन, रियाज अहमद, पुष्कर बिष्ट, रवि प्रजापति, सतीश शर्मा, शिक्षिका मीनल बधवार, पारुल गोयल, नीति सिंगल, भावना सक्सेना, दीपक शर्मा, मंजुला अरोड़ा, गौरव शर्मा, संजय कुमार, पीएमयू नगर निगम से सुधाकर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
