Aaj Ki Kiran

महापौर बाली ने दो करोड़ 62 लाख से बनने वाली 12 सड़कों व नाले का किया शिलान्यास

Spread the love

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने दो करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 12 सडकों  और  एक नाले के निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान वार्डवासियों ने महापौर का जोरदार स्वागत कर उनका आभार जताया।
महापौर दीपक बाली ने वार्ड नंबर 4 केशव पुरम बाजपुर रोड से जगबीर चौधरी व अनिरु( मिश्रा के मकान को लेते हुए बहल्ला नदी तक 39 लाख की लागत से बनने वाले नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा वार्ड नंबर 8 व वार्ड नंबर 5 में 12 सड़कों व नालियों का शिलान्यास किया। महापौर बाली ने वार्ड वासियों को आश्वासन दिया कि अभी भी जो सड़के बनने से रह गई है उनका निर्माण कार्य भी जल्दी ही कराया जाएगा। उन्होंने शहर को साफ स्वच्छ बनाने में लोगों से नगर निगम को सहयोग  करने का अनुरोध किया। शिलान्यास अवसर पर पार्षद कुलदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक प्रेमपाल सिंह, बूथ अध्यक्ष भानु दत्त शर्मा, पार्षद कदीर अहमद, राजेंद्र सिंह, आकाश कांबोज, पीयूष मित्तल, श्याम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजीव अरोरा बच्चू, जसवीर सिंह सैनी एवं चौधरी समरपाल सिंह सहित अनेक वार्डवासी मौजूद रहे।