महापौर दीपक बाली परिवार व निगम बोर्ड के साथ के साथ पहुंचे महादेव नहर की सफाई के लिए

काशीपुर। अपार आस्था की प्रतीक महादेव नहर को स्वच्छ बनाने के लिए आज यहां महापौर दीपक बाली अपने पूरे परिवार और नगर निगम बोर्ड के साथ नहर में उतर गए। इस अभियान में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों, नगर निगम के दर्जनों पर्यावरण मित्रों और क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया। लोगों ने नहर में जमा प्लास्टिक और अन्य कचरे को बाहर निकालकर सफाई की।
इस दौरान महापौर दीपक बाली ने कहा कि महादेव नहर की सफाई के लिए चलाए जा रहे अभियान में पाॅलिटेक्निक, गोविंद बल्लभ पंत, समर स्टडी हाॅल, गुरुकुल फाउंडेशन, एक ओंकार ग्लोबल स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने इस अभियान में सहभागिता की। इन स्कूलों को महापौर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों, पार्षदों और संगठन के पदाधिकारियों ने भी सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने कहा कि महादेव नहर के छठ पूजा स्थल वाले हिस्से की सफाई की जा रही है। महापौर ने कहा कि काशीपुर एक दिन में पूरी तरह स्वच्छ नहीं हो सकता, लेकिन निरंतर प्रयास से वह दिन जरूर आएगा जब शहर को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य हासिल होगा। सफाई अभियान में राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू, श्रीमती उर्वशी दत्त बाली, मुद्रा बाली, नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, पार्षद अनिल कुमार, सीमा सागर, सतीश कुमार, पूर्व पार्षद देव प्रजापति, वैशाली गुप्ता, अनीता कांबोज, प्रिंस बाली, रवि प्रजापति, आलोक तिवारी, अंतरप्रीत सिंह चीमा, डीपी सिंह, डीएन यादव, सुनील कुमार सिंह, धनंजय सिंह, अर्जुन सिह, नमन अरोड़ा, दीपक कुमार, विशाल, पूर्वांचल छठ पूजा समिति के अनेक पदाधिकारियों सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।
