Aaj Ki Kiran

महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री धामी से मिलकर जताया आभार

Spread the love

महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री धामी से मिलकर जताया आभार

महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री धामी से मिलकर जताया आभार
महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री धामी से मिलकर जताया आभार

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और उनके द्वारा काशीपुर में 25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास करने पर काशीपुर की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए खटीमा के लिए प्रस्थान किया और वहां पहुंच कर मुख्यमंत्री श्री धामी से शिष्टाचार भेट की। उन्होंने काशीपुर में करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुलाकात के दौरान काशीपुर में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति को लेकर भी चर्चा हुई। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी से काशीपुर के विकास को लेकर हुई भेट वार्ता काफी सफल रही। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि काशीपुर को काशी की तरह सजाने में सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी।