Aaj Ki Kiran

महापौर दीपक बाली ने किया पांच सड़कों का शिलान्यास

Spread the love

महापौर दीपक बाली ने किया पांच सड़कों का शिलान्यास

 

महापौर दीपक बाली ने किया पांच सड़कों का शिलान्यास
महापौर दीपक बाली ने किया पांच सड़कों का शिलान्यास

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनता से गड्ढा मुक्त काशीपुर बनाने के अपने वायदे के अनुसार महापौर दीपक बाली ने वार्ड संख्या 4  और वार्ड संख्या 27 में पांच सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
वार्ड संख्या 4 में बन रही 4 सड़कों की कुल लागत 97 लाख 82 हजार और वार्ड संख्या 27 में बन रही एक सड़क की  लागत 15 लाख 98 हजार रु है। शिलान्यास करने पहुंचे महापौर दीपक बाली का अपने बीच पहुंचने पर वार्ड वासियों ने बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत किया और सड़कों का शिलान्यास करने पर उनका आभार जताया।
शिलान्यास अवसर पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मानस, पार्षद सीमा सागर, जीनत बानो, पुष्कर बिष्ट, मयंक मेहता, राशिद फारूकी,पार्षद सरफराज सैफी, हनीफ गुड्डू , राकेश अग्रवाल, चौधरी समरपाल सिंह, ईश्वर गुप्ता, राजीव अरोरा बच्चू, श्याम सिंह, प्रशांत पंडित , संदीप सि(ू, हर्ष कुमार, डॉ. राम सिंह, नितिन गोले, सतनाम सिंह, कपिल अग्रवाल, लोकेश चौधरी समेत दर्जनों स्त्री पुरुष उपस्थित रहे।