Aaj Ki Kiran

महापौर दीपक बाली ने किया पशुशाला का निरीक्षण

Spread the love

महापौर दीपक बाली ने किया पशुशाला का निरीक्षण

महापौर दीपक बाली ने किया पशुशाला का निरीक्षण
महापौर दीपक बाली ने किया पशुशाला का निरीक्षण

काशीपुर। नगर निगम महापौर दीपक बाली ने चैती परिसर स्थित ख्वाहिश संस्था की पशुशाला का निरीक्षण किया और यहां उपचाराधीन पशुओं के गले में रेडियम के रिफ्लेक्टर कॉलर बांधे। महापौर ने संस्था की अध्यक्ष आयुषी नागर के साथ उपचार के लिए लाए गए लावारिस पशुओं के बारे में जानकारी ली और उनके द्वारा निस्वार्थ भाव से की जा रही लावारिस पशुओं के उपचार की सराहना की। आयुषी नागर ने बताया कि संस्था लावारिस पशुओं का उपचार करती है और उनके ठीक होने के बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ दिया जाता है, जहां से उन्हें लाया गया हो। वर्तमान में करीब 15 कुत्तों और गायों का उपचार चल रहा है। हर साल संस्था कैंपेन सुरक्षा चलाती है। महापौर बाली ने संस्था को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।