महापौर दीपक बाली ने किया दो दिवसीय फैशन फेस्टिवल प्रदर्शनी का उद्घाटन

काशीपुर। समाजसेविका उर्वशी दत्त बाली के प्रयासों और फैशन डिजाइन के क्षेत्र की दिग्गज और प्रदर्शनी लगाकर बड़े-बड़े शहरों एवं देश विदेश में महिलाओं को लेटेस्ट डिजाइनों की झलक दिखाने वाली श्रीमती रोमा अरोड़ा की मेहनत से होटल अनन्या में पहली बार आयोजित दो दिवसीय भव्य ग्रैंड फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का उद्घाटन महापौर दीपक बाली ने किया।
इस दौरान महापौर श्री बाली ने कहा कि यह केवल एक साधारण शाॅपिंग प्रदर्शनी नहीं, बल्कि काशीपुर के लिए एक प्रीमियम फैशन महोत्सव है, जिसके माध्यम से स्थानीय एवं क्षेत्र वासियों को महानगरों जैसा एक्सक्लूसिव शाॅपिंग अनुभव अपने ही शहर में प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि अब लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स, अंतरराष्ट्रीय डिजाइन और लग्जरी ब्रांड्स की खरीदारी के लिए काशीपुर और क्षेत्र के लोगों को दिल्ली, मुंबई या अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रदर्शनी में काशीपुर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र की महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है जो जमकर खरीदारी कर रही हैं। इस भव्य प्रदर्शनी में दुबई और थाईलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय फैशन हब्स के साथ-साथ दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, अमृतसर, मेरठ, लुधियाना, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुजफ्फरनगर जैसे प्रमुख शहरों के अलावा हल्द्वानी रुद्रपुर जसपुर नजीबाबाद और काशीपुर के डिजाइनर्स ने भीअपने एक्सक्लूसिव कलेक्शन प्रस्तुत किए हैं। उधर इस शानदार प्रदर्शनी की आयोजक श्रीमती रोमा अरोड़ा ने बताया कि यहां देश-विदेश के डिजाइनर के 40 स्टाल लगाए गए हैं। आज उद्घाटन अवसर पर श्रीमती उर्वशी दत्त बाली, श्रीमती रोमा अरोड़ा, उनकी सेलिब्रिटी पुत्री तवीशा , पति देवेंद्र अरोड़ा, राजीव भल्ला, साक्षी गुप्ता, पार्षद पुष्कर सिंह बिष्ट, पार्षद अशोक सैनी, पीयूष प्रधान सहित नगर व क्षेत्र की अनेक महिलाएं मौजूद रही।
