
सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस ने शव कब्जे में ले पीएम को भेजा
एसपी देहात के साथ
फॉरेंसिक टीम ने मौके पर की जांच
भाई की तहरीर पर तीन लोगों किला मुकदमा दर्ज
अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
गन्ने के खेत को मजदूरी पर पानी देने गए मजदूर की देर रात गला घोटकर हत्या कर दी गई । घटना का सवेरे 6:00 बजे उस समय पता चला जब उसका छोटा भाई मुनेश कुमार गन्ना छीलने जा रहा था भाई का शव पॉपुलर के खेत में पड़ा देख उसने परिजनों व पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बादरझल्ला निवासी पुरुषोत्तम सिंह कश्यप का तीसरे नंबर का बेटा रिंकू उर्फ सिकू शाका 19 अप्रैल की सवेरे से घर के निकट रहने वाले अनुज कुमार अमित कुमार पुत्रगण बलवीर सिंह व गौतम पुत्र बलबीर सिंह के गन्ने के खेत को बोरिंग से पानी देने के लिए मजदूरी पर गया था । भाई राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में वह खाना खाकर गन्ने में पानी देने चला गया लेकिन शाम को खाना खाने नहीं आया । रात्रि में किसी समय इन लोगों ने शराब आदि पी बाद में अनुज अमित गौतम ने उसकी गला घोट कर हत्या कर दी शब को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर घसीट कर गांव के ओम राज सिंह के पॉपुलर के बाड़े के निकट डाल दिया सवेरे 6:00 बजे छोटा भाई मनीष कुमार गन्ना छीलने जा रहा था भाई रिंकू का शव पड़ा देख उसने शोर मचाते वेज सूचना दी जिस पर मौके पर परिजन व ग्रामीण भी पहुंच गए मां भाई बहनों का रोते बिलखते बुरा हाल था । सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ अनूप सिंह कोतवाल प्रभारी अमित चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पीएम को भेज दिया । बाद में एसपीआरए विद्यासागर मिश्न फॉरेसिक्स टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए । पुलिस ने घटनास्थल से देसी शराब की थैली गिलास कुछ दूरी पर सिगरेट की डब्बी आदि बरामद की । भाई सोमपाल ने बताया कि रिंकू की एक हाथ खराब होने के कारण शादी नहीं हुई थी उसका मोबाइल भी गायब है और कान से सोने की बाली जेब में रखी नकदी भी गायब है । भाई सोमपाल की तहरीर पर गांव के तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी । मृतक की मां राजवती पिता पुरुषोत्तम सिंह भाई सोमपाल राकेश मुनेश बहन पूजा बे भाभियों का रोते बिलखते बुरा हाल था ।
