भारत विकास परिषद ने वीर बाल दिवस पर विद्यालय को प्रदान किये झूले

काशीपुर। वीर बाल दिवस सप्ताह पर भारत विकास परिषद काशीपुर द्वारा ग्राम जैतपुर स्थित विद्यालय में 8 झूले प्रदान किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जसवीर सिंह गौराया रहे। कार्यक्रम में गुरुद्वारे से पंच प्यारे भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री गौराया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बाद हर साल 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन सिखों के दसवें गुरु- गुरु गोबिंद सिंह जी के चार वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस के प्रति सम्मान जताने के लिए मनाया जाता है। विशिष्ट अतिथि अरविंद राव ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया। कहा कि यह दिन न केवल सिख धर्म के अनुयायियों के लिए बल्कि सभी भारतीयों के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम संयोजक आदेश गुप्ता ने बच्चों को इनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गुरविंदर सिंह चंडोक, गुरबख्श सिंह बग्गा, भारत विकास परिषद के सचिव मोहित अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, विभु गोयल, आदेश गुप्ता, सुमित अग्रवाल, राम अग्रवाल व प्रिंस अग्रवाल आदि के अतिरिक्त विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तनुज अग्रवाल, अभिषेक गोयल, आशीष गोयल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य किशन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त किया गया।

пылесосы dyson спб pylesos-dn-kupit-8.ru .
пылесосы dyson pylesos-dn-kupit-10.ru .
купить пылесос dyson спб pylesos-dn-kupit-8.ru .
дайсон санкт петербург официальный дайсон санкт петербург официальный .