
काशीपुर। उत्तराखण्ड में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। बिना भेदभाव से विकास कार्य हो रहे हैं। इससे जनता का रुझान तेजी से भाजपा की ओर बढ़ रहा है। उक्त बात उत्तराखंड वन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने रामनगर रोड स्थित काशीपुर मीडिया सेंटर कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
श्री गहतोड़ी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वन निगम ऊंचाईयों पर पहुंचे। साथ ही उन्होंने कहा कि अब चंपावत के साथ काशीपुर का विकास भी तेजी से होगा। यहां के विधायक व मेयर से मिलकर काशीपुर का विकास कराया जायेगा। चंपावत की जनता ने पूरे प्रदेश में इतिहास बनाया है, जिसके लिए वहां की जनता को अब मुख्यमंत्री का सानिध्य मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह 1981 में राजनीति में आये थे। चंपावत के विधायक भी बने। विकास कार्य भी किये लेकिन इस विधानसभा चुनाव से 6 माह पहले उन्होंने चुनाव न लड़ने का मन बनाया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की वजह से प्रेरित होकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सांई बाबा की कृपा से काशीपुर व चंपावत की जनता का इतना प्यार मिला कि अब इतना बड़ा दायित्व मुझे मिला कि शायद कभी विधायक रहते हुए भी न मिलता। उन्होंने कहा कि चम्पावत के साथ-साथ वे काशीपुर के भी )णी हैं क्योंकि यहां व्यापार कर उन्होंने यह सब कुछ अर्जित किया है। उन्होंने इस दौरान पूरे प्रदेश की जनता के साथ संगठन का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। राज्य के संपूर्ण विकास के लिए पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन सहित आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है और दुनिया में भारत की बात सुनी जा रही है। प्रेसवार्ता के दौरान पार्षद गुविन्दर सिंह चण्डोक, विजय बॉबी, बिट्टू राणा आदि मौजूद थे।