भाजपा जिला कार्यालय में किया दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन

काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बतौर प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय में दो दिवसीय प्रवास एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा एसआईआर अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव साझा किए। बैठक में महापौर दीपक बाली, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, जिला उपाध्यक्ष सृष्टि आहूजा बंसल, जिला महामंत्री अमित सिंह, जिला महामंत्री सुशील सिंह, राजेंद्र सैनी, प्रशांत पंडित, गुरबक्श सिंह बग्गा, गिरीश चंद्र तिवारी, ईश्वर गुप्ता, अर्जुन सिंह, बृजेश पाल, राजीव ठुकराल, जसपाल सिंह जस्सी, रवि प्रजापति, इंतजार हुसैन समेत पार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
