भाजपा के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

Spread the love

भाजपा के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

भाजपा के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
भाजपा के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

काशीपुर। भाजपा द्वारा श्री अग्रवाल सभा में अपने स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपाइयों ने मां भारती, पं. दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आज पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए केंद्र व राज्य सरकार एवं नगर निगम स्तर तक भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक वार्ड के कार्यालय से लेकर मंडल कार्यालय एवं घरों पर भाजपा के ध्वज लगाए हैं। सप्ताह भर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन बिष्ट व नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज पार्टी की नींव रखी गई थी। अब भाजपा पूरी दुनिया में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली, गुरविंदर सिंह चंडोक, उषा चौधरी, मुक्ता सिंह, इंतजार हुसैन,  लवीश अरोरा, अजय शंकर कौशिक, मुकेश चावला, चौ. समरपाल सिंह, शिव अवतार गुप्ता, ईश्वर चन्द्र गुप्ता, राजीव अरोरा बच्चू, वैशाली गुप्ता, रवि प्रजापति, प्रिंस बाली, सर्वेश शर्मा, कविता यादव, कल्पना राणा आदि तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello