Aaj Ki Kiran

भाजपा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन

Spread the love



काशीपुर। जी-20 पर भाजपा नगर मंडल समिति द्वारा मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन एसआरएस माॅल में किया गया, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चैधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, महापौर ऊषा चैधरी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन, मंडल प्रभारी अमित नांरग, नगर महामंत्री विपिन अरोरा व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल आदि द्वारा सर्वप्रथम मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार जी-20 की कार्यसमिति की बैठक जो कि 20 फरवरी से 20 मार्च तक  राष्ट्रपति के संबोधन के विषयों को लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता अवगत कराएंगे। प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चैधरी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का 31 जनवरी 2023 को दिये गये अभिभाषण के कई मायनों में विशेषता तथा भाषण में गरीब कन्याओं को प्राथमिकता, अर्थव्यवस्था में तेजी लाना एवं विकसित भारत का विजन आजादी के 75 वर्ष से आरंभ हुए अमृत काल की प्राथमिकताएं एवं समस्याओं का स्थाई समाधान की ओर बढ़ रहे सफल प्रयास और  वैश्विक सहयोग के आधार के रूप में भारत उदय का उल्लेख किया गया है। इस दौरान शेखर वर्मा, आनंद वैश्य, लवीश अरोरा, डाॅ. गिरीश तिवारी, सुरेश सैनी, सर्वेश शर्मा, अनुज शर्मा, विवेक अरोरा, तुषार अग्रवाल, रोहित नागर, गोवर्धन शर्मा, बीके महेश्वरी, अविनेश यादव, राजकुमार यादव, पार्षद रवि प्रजापति, अनीता कंबोज, वैशाली गुप्ता, अभिनव राजपूत, कपिल सैनी, फारुख खान, नीतू गोस्वामी, विकास चैहान, पूनम शर्मा, अमर सिंह रावत, हरस्वरूप सिंह चैहान, रेखा सक्सेना, कुमारी सुधारानी, सुभाष शर्मा, मनोज अग्रवाल, हसन नुरी आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन विपिन अरोरा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *