भाजपाइयोें ने फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला

काशीपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा दिवंगत बेटी अंकिता भंडारी के खिलाफ की जा रही गंदी राजनीति के खिलाफ माहाराणा प्रताप चौक पर महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस द्वारा अपनी राजनीति चमकाने के उद्देश्य से लगातार दिवंगत बेटी का अपमान किया जा रहा है। अंकिता प्रकरण में कानून अपना काम कर रहा है और दोषियों को उम्र कैद की सज़ा सुनाई जा चुकी है। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, उपाध्यक्ष सृष्टि आहूजा बंसल, प्रियंका अग्रवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक, खिलेंद्र चौधरी, सुशील शर्मा, प्रशांत पंडित, अर्जुन सिंह, कल्पना राणा, बृजेश पाल, वैशाली गुप्ता, बीना नेगी, राजकुमार यादव, चौधरी समरपाल, विजय बॉबी, बलकार सिंह समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
