काशीपुर। चैती परिसर में आज भाजपाइयों ने वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल अग्रवाल पैगिया के नेतृत्व में वृह्द सफाई अभियान चलाया। भाजपा जिला काशीपुर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनीत चैधरी के साथ चैती मंदिर परिसर पहुँची। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाते हुए पूरे परिसर की सफाई की गई। इस दौरान मेयर उषा चैधरी, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, बाल सुंदरी मन्दिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त यशवीर राठी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रवि पाल, नगर मंडल अध्यक्ष रजत सि(ू, पुष्कर बिष्ट, रिकी पोंटिंग आदि मौजूद थे।
