Aaj Ki Kiran

भगवान वाल्मीकि द्वार निर्माण कार्य प्रारंभ

Spread the love




काशीपुर। मुरादाबाद रोड पर महेशपुरा पुलिया के पास भगवान वाल्मीकि द्वार निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अथक प्रयास से कार्य के प्रारंभ होने पर समाज के लोगों ने मेयर व नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया है। वर्ष 2016-17 में तत्कालीन विधायक हरभजन सिंह चीमा ने मुरादाबाद रोड पर महेशपुरा पुलिया के पास भगवान वाल्मीकि द्वार निर्माण की घोषणा करते हुए शिलान्यास किया था। लेकिन द्वार का निर्माण आज तक शुरू नहीं हो पाया था। तब से इस द्वार के लिए समाज के लोगों ने समय-समय पर निर्माण कार्य की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया। अब इस निर्माण कार्य के प्रारंभ होने पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने मेयर ऊषा चौधरी, नगर आयुक्त विवेक राय सहित समस्त पार्षदों का आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में संघ के महानगर अध्यक्ष सुमित सौदा, जितेन्द्र देवांतक, राजेश सौदा, मदन लाल, बादल, राजीव मुकेश, अनिल, शिवा आदि शामिल थे।

2 thoughts on “भगवान वाल्मीकि द्वार निर्माण कार्य प्रारंभ

  1. Нужен трафик и лиды? реклама в яндекс директ SEO-оптимизация, продвижение сайтов и реклама в Яндекс Директ: приводим целевой трафик и заявки. Аудит, семантика, контент, техническое SEO, настройка и ведение рекламы. Работаем на результат — рост лидов, продаж и позиций.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *