Aaj Ki Kiran

ब्राह्मण सभा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को महापौर ने दिलाई शपथ

Spread the love
ब्राह्मण सभा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को महापौर ने दिलाई शपथ
ब्राह्मण सभा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को महापौर ने दिलाई शपथ
ब्राह्मण सभा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को महापौर ने दिलाई शपथ

काशीपुर। ब्राह्मण सभा समिति, काशीपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली ने समिति के अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा, महामंत्री पंकज शर्मा एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष यतेन्द्र कुमार शर्मा को शपथ दिलाई। इसके बाद नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
हितेश कुमार शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष, महेश चंद शर्मा एडवोकेट, शैलेंद्र कुमार शर्मा और अरुण कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, दीपेश कौशिक को संयुक्त मंत्री, अभिषेक पाठक को संगठन मंत्री, अशोक कुमार शर्मा एडवोकेट को सह-संगठन मंत्री, सुरेंद्र भारद्वाज को सांस्कृतिक मंत्री, हरदीप शर्मा एडवोकेट को प्रचार मंत्री तथा संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट को लेखा परीक्षक का दायित्व सौंपा गया। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने महापौर दीपक बाली का पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव सनातन संस्कृति और समाज का मार्गदर्शक रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को सही दिशा देने में ब्राह्मणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा सनातन धर्म के धार्मिक अनुष्ठानों और संस्कारों में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समिति अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा ने सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि नई कार्यकारिणी समाजहित में पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।