अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
विकास क्षेत्र ठाकुरद्वारा में मंडल आयुक्त महोदय मुरादाबाद के द्वारा परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं के बौद्धिक स्तर के मूल्यांकन हेतु परीक्षा का आयोजन किया गया।जिसमें विकास क्षेत्र ठाकुरद्वारा के 138 विद्यालयों में नामांकित कक्षा1 से 5 तक के 10103 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 8269 बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।जो कुल नामांकन का 82% रहा।परीक्षा का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी शिवम गुप्ता के निर्देशन में शुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।परीक्षा के सफल आयोजन में डायट मेंटर टीना वर्मा एवं एआरपी पीयूष कुमार प्रशांत,नवनीत विश्नोई, सतीश मोहन,कृष्ण कुमार गौतम योगराज सिंह तथा परीक्षा में लगे केंद्र व्यवस्थापकों,कक्ष निरीक्षकों और पर्यवेक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
