Aaj Ki Kiran

बीआरसी में शिक्षक गरिमा शिविर आयोजित

Spread the love
बीआरसी में शिक्षक गरिमा शिविर आयोजित
बीआरसी में शिक्षक गरिमा शिविर आयोजित
बीआरसी में शिक्षक गरिमा शिविर आयोजित

काशीपुर। शांतिकुंज हरिद्वार के सौजन्य से ब्लॉक संसाधन केंद्र  में शिक्षक गरिमा शिविर का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाह प्रभारी प्राचार्य  राधेहरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर रहे, जबकि अध्यक्षता श्रीमति गीता जायसवाल आचार्या राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज काशीपुर द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में चंद्र मोहन भंडारी पूर्व राजदूत भारत सरकार मौजूद रहे।
शिक्षक गरिमा शिविर में शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधि प्रमोद भटनागर एवं सी.डी. थपलियाल की टीम का विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया एवं प्रश्नोत्तर काल में कुछ संशयों को दूर किया। संचालन रुद्रपुर से आये यशवन्त जिला संयोजक भा.स.ज्ञान.परीक्षा एवं श्रीमति पुष्पा झा  सह-संयोजक ‘प्रांत स्तरद्ध भा.स.ज्ञान परीक्षा कात्यायनी महिला मण्डल काशीपुर द्वारा किया गया। डॉ. राघव झा व्याख्याता ;संस्कृतद्ध रा. राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भी सम्मिलित रहे। राधे हरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित रोवर्स / रेंजर्स इकाई के 07 स्वयं सेवकों ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में अपनी सेवा प्रदान की। कार्यक्रम में हल्दूचौड़ शक्तिपीठ से बसन्त पाण्डे, श्रीमति सर्वेश रस्तोगी, श्रीमति दमयंती,रणवीर सिंह प्रधानाचार्य, अंकित शर्मा, तिवारी बाबू, अजय, साधना, महिपाल आदि मौजूद रहे।