Aaj Ki Kiran

बिहार में भाजपा नेता अरुण यादव ने पत्नी और खुद को मारी गोली, दोनों की मौत

Spread the love


मुंगेर। पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुद को भी गोली मारकर खत्म कर लिया. दिल दहला देनेवाली यह घटना गुरुवार को मुंगेर में हुई है. मुंगेर में एक भाजपा नेता ने पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुदकुशी कर ली. मरनेवाले भाजपा नेता का नाम अरुण यादव है. वो भाजपा के ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष थे. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा इलाके की है. इस घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैली और अरुण यादव के घर लोगों की भीड़ जमा हो गयी
पत्नी से चल रहा था विवाद
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो देसी कट्टा बरामद किया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस घटना की हरेक बिन्दुओं की जांच में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था.
पत्नी थी मेयर की उम्मीदवार
कहा जाता है कि मुंगेर नगर निगम के लिए होने वाले चुनाव में उनकी पत्नी मेयर पद के लिए संभावित प्रत्याशी थी. लोगों का कहना है कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण ही दोनों के बीच विवाद होता रहता था. इस घटना के पीछे भी यह कारण हो सकता है. बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *