बाल विकास विभाग मंत्री रेखा आर्या ने वीर बाल दिवस पर किया आठ बच्चों का सम्मान

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग मंत्री रेखा आर्या ने वीर बाल दिवस आईआरडीटी ऑडिटोरियम में हुए एक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले 8 बच्चों को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के लिए प्रेरक संदेश प्रेषित किया। उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से साहिबजादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी के अद्वितीय साहसए बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में साहसए नैतिक मूल्यों का प्रसार और उनके आत्मसम्मानए अधिकारों के प्रति जागरूकता करना था। मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन शासकीय व्यस्तता के चलते उन्होंने अपना संदेश आयोजकों को भेजा। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर बाल दिवस उन महान वीर बालकों के अदम्य साहसए अटूट संकल्प और अनुपम बलिदान की स्मृति का प्रतीक हैए जिन्होंने अल्पायु में भी अन्यायए अत्याचार और अधर्म के विरूद्ध खडे होकर सत्य और धर्म की रक्षा के लिये प्राणों का उत्सर्ग किया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि बाल आयोग सक्रिय हस्तक्षेप से समाज को बाल अधिकारियों के लिए सजग करता रहेगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस केवल स्मरण का दिन नहींए बल्कि संकल्प का दिन है। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाल आयोग अध्यक्ष डॉण् गीता खन्नाए सीडीओ देहरादून अभिनव शाहए आयोग सचिव डॉण् शिव कुमार बरनवालए अनुसचिव डॉण् सतीश कुमार सिंहए हेमकुंट साहिब ट्रस्ट अध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्राए विनोद कपरवाणए पीएल भारती ने भी सम्बोधन दिया। इन्हें किया सम्मानित दनिराजा त्रिपुरा.टेबल टेनिसए हेम्फु सारमोन एंग्धी.निबंध लेखनए सूरज देववर्मा.खेलए अंकित पटेल.खेलए वैष्णवी.योगए वैष्णी सिंहए यमायर तोमरए योहाना तोमर.शूटिंग संगीतमय कार्यक्रम ने किया भाव विभोर कार्यक्रम का विशेष आकर्षण संगीतमय कार्यक्रम रहा। जिसमें गुरमत संगीत बाल विद्यालयए हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के विद्यार्थियों ने गुरुबाणी कीर्तन की आध्यात्मिक प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर सभी भावविभोर हो उठे।
