काशीपुर। बार एसोसिएशन द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। एसोसिएशन सभागार में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चैधरी व सचिव प्रदीप कुमार चैहान द्वारा किया गया। इस दौरान अध्यक्ष संजय चैधरी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के बलिदान को देश का युवा हमेशा प्रेरणा के रूप में लेगा तथा उनके द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखेगा। संचालन कर रहे सचिव प्रदीप चैहान ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का जन्म 1897 ईसवी में हुआ था और उन्होंने अपने आप को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में पूर्णतया समर्पित कर दिया था। वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आज महसूस होता है कि भारतवर्ष में उन वीरों व स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है, जिन्होंने वास्तविक रूप से देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश जोशी ने कहा कि जलियांवाला बाग कांड से सुभाष चंद्र बोस बहुत दुखी थे और उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ बीड़ा उठाया कि इन्हें भारतवर्ष से बाहर कर भारतवर्ष को आजाद कराना है। इस मौके पर मिष्ठान वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में कैलाश बिष्ट, ताजबर अब्बास, अवधेश चैबे, प्रमोद चैहान, अनिल सहरावत, सनत पैगिया, रामकुंवर चैहान, अनूप झा, वीरेंद्र चैहान, शैलेंद्र कुमार मिश्रा,भास्कर त्यागी, सुनीता सिन्हा, सोनल सिंघल आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
