Aaj Ki Kiran

बजरंगी सेना के सम्मान में निकाली बाइक रैली

Spread the love



काशीपुर। बजरंगी सेना के सम्मान में आज यहां विभिन्न हिंदू संगठनों ने नगर में एक विशाल बाइक रैली निकाली जिसका नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली समाजसेवी गगन कांबोज और बाजपुर से आए बजरंग दल के जिला पदाधिकारी यशपाल राजहंस ने किया।
बाइक रैली शुरू होने से पूर्व अनेक हिंदू संगठनों के सैंकड़ों युवा रामलीला मैदान में एकत्र हुए। इस अवसर पर भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा कि बजरंग दल देश का सम्मानित और गौरवमय संगठन है जिसने देश की रक्षा के लिए हमेशा त्याग और बलिदान किया है। समाज सेवा इसका महान इतिहास है। देश का कोई भी राष्ट्र भक्त संगठन एवं राष्ट्र भक्ति रखने वाला व्यक्ति बजरंग दल का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। यशपाल राजहंस ने कहा कि बजरंग दल हमेशा राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है। राष्ट्र व समाज की सेवा करते हुए उसका कई बार गिनीज बुक में नाम दर्ज हुआ है।  रामलीला मैदान से शुरू होकर बाइक रैली चीमा  चौराहा, माता मंदिर रोड, रतन सिनेमा रोड, डॉक्टर लाइन, मुख्य बाजार तथा मुख्य चौराहा होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।  बाइक रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। माता मंदिर रोड पर पापाज बैकरी पर मुकेश चावला, मनीष चावला व उनके साथियों ने रैली पर पुष्प वर्षा की। रैली की समाप्ति पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान मनोज कोशिक, विकास शर्मा, पूर्व पार्षद सर्वेश शर्मा, मोहित सहरावत, बिट्टू राणा, मुकेश चावला, विभु अग्रवाल, मुकेश जोशी, विकास पंडा, गुरविंदर सिंह चंडोक, राम मेहरोत्रा, राजकुमार यादव, संजय भाटिया, पवित्र शर्मा, अमित सक्सेना, अमिताभ सक्सेना एडवोकेट, राजकुमार यादव, सुभाष कुमार सहित सैंकड़ों युवाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *