बजट पूरी तरह फेल: अलका पाल

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि केंद्र द्वारा प्रस्तुत 2027 बजट पूरी तरह से फेलियर है। इस बजट में पिछड़ों, दलितों, वंचितों, आदिवासियों-युवाओं और महिला सशक्तिकरण के लिए के लिए कोई भी विशेष पैकेज नहीं रखा गया है। उत्तराखंड के लिए किसी भी नई ट्रेन योजना को घोषित न कर उत्तराखंड विरोधी सोच को दर्शाया है। सिलेंडर और खाद्यान्न पदार्थों पर गुमराह कर आंकड़ों की बाजीगरी में बजट को प्रस्तुत किया गया। मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर मोदी सरकार देश की जनता को एक बार फिर गुमराह करने की कोशिश कर रही है।
